Bharat Bhhagya Vidhata Box Office: बड़ी स्टार, बड़ा नाम… फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कंगना का जादू? ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआती कमाई ने सबको चौंकाया

Bharat Bhhagya Vidhata Box Office: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिसस पर ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म की कमाई फिलहाल उम्मीद के मुताबिक नही रही।

Bharat Bhhagya Vidhata Box Office: बड़ी स्टार, बड़ा नाम… फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कंगना का जादू? ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआती कमाई ने सबको चौंकाया

(Bharat Bhhagya Vidhata Box Office/ Image Credit: manikarnikafilms instagram)

Modified Date: June 14, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: June 14, 2026 2:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
  • फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही।
  • दो दिनों में फिल्म ने लगभग 2.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

मुंबई: Bharat Bhhagya Vidhata Box Office: कंगना रनौत की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता‘ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। खासतौर पर कंगना रनौत की एक्टिंग की काफी सराहना की जा रही है। हालांकि सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। शुरुआती दो दिनों में फिल्म की कमाई काफी सीमित रही है।

दो दिन में इतनी रही फिल्म की कमाई

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन करीब 2.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.93 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को देशभर में करीब 1956 शोज मिले। लेकिन दर्शकों की संख्या उम्मीद से कम रही। दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 17 प्रतिशत दर्ज की गई जो एक बड़ी रिलीज के लिए बहुत मजबूत नहीं मानी जा रही है।

BOGO ऑफर भी नहीं बढ़ा सकी दर्शकों की संख्या

फिल्म की टिकट बिक्री बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने ‘बाय वन गेट वन’ (BOGO) ऑफर भी शुरू किया था। इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। इसमें कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और ईशा डे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण कंगना रनौत के मणिकर्णिका फिल्म्स बैनर के तहत किया गया है।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म की कहानी

भारत भाग्य विधाता‘ की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान साहस दिखाने वाली नर्स अंजलि कुल्थे के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि जब आतंकवादी कामा अस्पताल में घुस गए थे तब अस्पताल के स्टाफ ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंजलि कुल्थे ने उस मुश्किल समय में मरीजों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल दी थी। वहीं अगर कंगना रनौत के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब वह ‘सर्कल’ और ‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।