बेंगलुरु: इसरो मुख्यालय को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, झूठा निकला
बेंगलुरु: इसरो मुख्यालय को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, झूठा निकला
बेंगलुरु, दो जुलाई (भाषा) इसरो के मुख्यालय को बृहस्पतिवार को भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पुलिसकर्मी, श्वान दस्ता एवं बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ली गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी झूठी निकली।
पुलिस ने बताया कि संजय नगर थाना ईमेल के स्रोत और अन्य विवरणों की जांच कर रहा है। जांच जारी है।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


