भुवनेश्वर एम्स की एक चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली

भुवनेश्वर एम्स की एक चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली

भुवनेश्वर एम्स की एक चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली
Modified Date: June 17, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: June 17, 2026 1:46 pm IST

भुवनेश्वर, 17 जून (भाषा) भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की 26 वर्षीय एक चिकित्सक ने यहां अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कर्नाटक की दिव्या वी का शव खंडगिरि थानाक्षेत्र के डुमुडुमा में उसके किराए के फ्लैट से बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि वह एम्स भुवनेश्वर के औषधि विज्ञान विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम कर रही थीं।

खंडगिरि थाने के प्रभारी अधिकारी अभिमन्यु दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दिव्या एक दूसरी महिला के साथ फ्लैट में रह रही थी। सेहत से जुड़ी दिक्कतों के कारण वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थी। कल जब दूसरी महिला दोपहर में लौटी, तो उसने कमरा बंद पाया। दूसरी महिला ने कई बार दरवाज़ा खटखटाया और बार-बार फ़ोन किया, लेकिन दिव्या ने कोई जवाब नहीं दिया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने दरवाज़ा तोड़ा तो डॉक्टर दिव्या अपने कमरे में फांसी पर लटकी मिली।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और शुरुआती जांच से पता चलता है कि दिव्या ने आत्महत्या की है।

दास ने कहा, ‘‘ हमें एक सुसाइड नोट मिला है। एम्स में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।’’

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा

राजकुमार


लेखक के बारे में