Mark Zuckerberg Apology : PM मोदी का VIDEO हटाने के बाद मचा बवाल! संसद ने दिखाए कड़े तेवर तो बैकफुट पर आया Meta, जुकरबर्ग ने मांगी माफी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने के विवाद पर भारतीय संसद की आईटी समिति की सख्त चेतावनी के बाद Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी है। समिति ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए 'सेफ हार्बर' संरक्षण खत्म करने की चेतावनी दी थी।
Mark Zuckerberg Apology / Image Source : file
- संसद की आईटी समिति ने PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta को नोटिस दिया।
- समिति ने तीन दिन के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था।
- इसके बाद मार्क जुकरबर्ग ने गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया।
नई दिल्ली : Mark Zuckerberg Apology सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक, बच्चों से जुड़े गलत कंटेंट और प्लेटफॉर्म चलाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी है। भारतीय संसद की एक समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने पर सख्त रुख अपनाने और तीन दिन का अल्टीमेटम देने के बाद उन्होंने यह माफी मांगी है।
तीन दिन के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम
दरअसल, संसद की आईटी समिति ने पीएम मोदी का वीडियो हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया था और चेतावनी दी थी कि अगर तीन दिन के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो मेटा को कानून के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ खत्म कर दी जाएगी।
जुकरबर्ग ने गलतियों के लिए जताया खेद
समिति का कहना था कि मेटा खुद यह तय करता है कि किसे क्या कंटेंट दिखाना है, इसलिए वह सिर्फ एक माध्यम नहीं बल्कि एक पब्लिशर की तरह काम कर रहा है। Mark Zuckerberg सुरक्षा हटने पर कंपनी के अधिकारियों पर सीधे केस दर्ज हो सकता था। इस सख्त चेतावनी के बाद मार्क जुकरबर्ग ने अपनी गलतियों के लिए खेद जताया और माफी मांग ली।
Mark Zuckerberg sent his apologies for the CSAM (Child Sexual Abuse Material) content, deepfake content and errors in operating the platform.
It was made clear to them that they are not covered under Intermediary definition. They select who receives the content. Safe harbour… https://t.co/kfIcMNdclk pic.twitter.com/CrwfQrsN1V
— ANI (@ANI) August 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- 7th Pay Commission DA Hike Order: खुशखबरी!.. इतने फीसदी बढ़ गया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता.. पेंशनरों के साथ दैनिक वेतनभोगियों को भी सौगात
- Vande Bharat: दिल्ली टू उत्तर प्रदेश, चढ़ावा चोरी पर ‘क्लेश’! राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का बड़ा हमला, क्या हंगामे से निकलेगा समस्या का हल?
- Hemchand Yadav University: CG के इस यूनिवर्सिटी में गजब फर्जीवाड़ा.. महिला कर्मचारी की सैलरी अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा रहा था कुलसचिव, चंद मिनटों में हो गया रिहा

Facebook


