भुवनेश्वर अदालत को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली

भुवनेश्वर अदालत को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली

भुवनेश्वर अदालत को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिली
Modified Date: July 8, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: July 8, 2026 3:05 pm IST

भुवनेश्वर, आठ जुलाई (भाषा) ओडिशा में बुधवार को भुवनेश्वर अदालत परिसर में बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अदालत को एक ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने अदालत परिसर में बम होने का दावा किया था।

भुवनेश्वर के सहायक पुलिस आयुक्त (जोन-4) अभिमन्यु नायक ने बताया कि अदालत के अधिकारियों से ई-मेल के बारे में जानकारी मिलने के बाद, ओडिशा पुलिस के बम निरोधक दस्ते के कर्मी मौके पर पहुंचे और पूरी इमारत की गहन जांच की।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

नायक ने बताया कि जांच के बाद धमकी अफवाह साबित हुई।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी कटक, पुरी, फुलबनी, देवगढ़ और संबलपुर की जिला अदालतों के साथ-साथ हवाईअड्डे और पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी भरे ईमेल मिले थे। हालांकि, ये सभी धमिकयां जांच के बाद अफवाह साबित हुईं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में