भूपेंद्र यादव ने यूएनएफसीसीसी के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मुलाकात की

Ads

भूपेंद्र यादव ने यूएनएफसीसीसी के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 04:49 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रुपरेखा समझौता (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मुलाकात की और ऊर्जा के उपयोग में न्यायसंगत परिवर्तन एवं जलवायु वित्त समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज नयी दिल्ली में यूएनएफसीसीसी के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील से मिलकर खुशी हुई। हमने एजेंडा में शामिल महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की, जिसमें विशेष रूप से जलवायु अनुकूलन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, जलवायु वित्त, वैश्विक प्रगति आकलन और ऊर्जा के उपयोग में न्यायसंगत परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपना निर्धारित योगदान (एनडीसी) दिया है, बल्कि उन्हें तय समय-सीमा से काफी पहले सफलतापूर्वक हासिल भी कर लिया है। भारत जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने के लिए अन्य संबंधित क्षेत्रों में भी तेजी से कदम उठा रहा है।’’

अगस्त 2022 में नियुक्त और 2025 में फिर से नियुक्त किये गए स्टील वैश्विक जलवायु परिवर्तन से जुड़ी बातचीत और समझौतों के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का नेतृत्व करते हैं।

भाषा सुरभि सुभाष

सुभाष