Chirag Paswan Statement: ‘छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं’, दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हूं’

Ads

Chirag Paswan Statement: 'छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं', दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हूं'

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 03:06 PM IST

Chirag Paswan Statement | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • चिराग पासवान का बयान
  • दिल्ली लाठीचार्ज दी पहली प्रतिक्रिया
  • कहा- सरकार ने बातचीत के लिए दरवाज़े खुले रखे हैं

नई दिल्ली: Chirag Paswan Statement नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभ्यर्थियों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस मामले को लेकर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 24 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। कॉकरोच जनता पार्टी(Cockroach Janata Party) के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर दिल्ली सोमवार को छावनी में तब्दील रही। (Jantar Mantar Lathicharge) प्रदर्शनकारियों जंतर-मंतर के आसपास के रास्तों के आसपास हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और संसद तक मार्च करने की कोशिश की। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि मैं छात्रों के भावनाओं को सम्मान करता हूं।

Chirag Paswan Statement दरअसल, आज मानसून सत्र के दूसरे दिन चिराग पासवान ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने CJP के विरोध-प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मैं छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं। ज़ाहिर है, अलग-अलग मुद्दों को लेकर उनमें गुस्सा और चिंता रही होगी, तभी वे सड़कों पर उतरे। साथ ही, मैं छात्रों की आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हूं। बातचीत एक अच्छा ज़रिया है। जिस तरह कल उनके प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा जी से मुलाक़ात की, उससे साफ़ है कि सरकार ने बातचीत के लिए हमेशा दरवाज़े खुले रखे हैं।”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि “कभी-कभी गुस्सा इतना ज़्यादा होता है कि लोग सड़कों पर उतर आते हैं। अगर हदें पार होती हैं और कानून-व्यवस्था में बाधा आती है, तो कुछ सख़्त कदम उठाए जाते हैं। मैं उसका समर्थन नहीं करता। मेरा मानना ​​है कि छात्र और युवा हमारे देश का भविष्य हैं और हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए; मेरी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।”

इन्हें भी पढ़ें:-

चिराग पासवान ने छात्रों के आंदोलन पर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और बातचीत ही समाधान है।

क्या वे पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हैं?

नहीं, उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ दबाने के पक्ष में नहीं हैं।

सरकार का रुख क्या बताया गया?

सरकार ने हमेशा संवाद के लिए दरवाज़े खुले रखे हैं।