(Gas Cylinder Rate 21 July 2026/ Image Credit: ANI News)
नई दिल्ली: Gas Cylinder Rate 21 July 2026: रसोई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है 21 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Rate Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी महीने की शुरुआत में जो रेट तय किए गए थे वही अभी भी लागू है। अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक कराते हैं तो आपको उसी कीमत पर सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी के दाम हर दिन नहीं बदलते। तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती है।
देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder Price) 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये का है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder Price) 2885.50 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये जबकि चेन्नई में 957.50 रुपये का है। वहीं चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और भुवनेश्वर में भी पहले से तय कीमतें ही लागू हैं।
| शहर | घरेलू LPG सिलेंडर रेट | कमर्शियल LPG सिलेंडर रेट |
| दिल्ली | ₹ 942.00 | ₹ 2,930.00 |
| मुंबई | ₹ 941.50 | ₹ 2,885.50 |
| कोलकाता | ₹ 968.00 | ₹ 3,082.00 |
| चेन्नई | ₹ 957.50 | ₹ 3,106.00 |
| चंडीगढ़ | ₹ 951.50 | ₹ 2,954.50 |
| देहरादून | ₹ 961.00 | ₹ 2,983.50 |
| हैदराबाद | ₹ 934.00 | ₹ 2,052.50 |
| तिरुवनंतपुरम | ₹ 951.00 | ₹ 2,970.50 |
| भुवनेश्वर | ₹ 968.00 | ₹ 3,115.00 |
घरेलू एलपीजी सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है और इसका उपयोग घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। वहीं 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होता है। इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों को पहले की तरह स्थिर रखा गया था।
अब उपभोक्ताओं की नजर अगले महीने जारी होने वाली नई कीमतों पर है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों (Gas Cylinder Rate Today) में बड़ा बदलाव होता है तो 1 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में संशोधन हो सकता है। फिलहाल 21 जुलाई तक एलपीजी की कीमतें स्थिर हैं। जिससे आम लोगों को राहत मिली हुई है।