Pension Hike Latest Order : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा.. अब मिलेगी इतने प्रतिशत ज्यादा पेंशन, सरकार ने किया आदेश जारी
Pension Hike Latest Order : दिवाली से पहले पेंशनर्स को बड़ा तोहफा.. अब मिलेगी इतने प्रतिशत ज्यादा पेंशन, सरकार ने किया आदेश जारी

नई दिल्ली। Pension Hike Latest Order : सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। तो वहीं पेंशन को लेकर ही लगातार विरोध प्रदर्शन भी देखा जाता है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन की मांग आज भी जारी है। केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने पहले ही महंगाई भत्ते की सौगात दे दी है। तो वहीं एक और तोहफा दिया है। सरकार के अधिसूचना के अनुसार 80 साल से ज्यादा आयु के पेंशनर्स को अब अनुकंपा भत्ता मिलेगा। इससे संबंधित सर्कुलर लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने जारी किया है।
read more : Dream Story : सपने में खुद को देखना शुभ होता है या अशुभ, मिलते हैं ये संकेत
Pension Hike Latest Order : बता दें कि मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार 80 से ज्यादा उम्र वाले पेंशनर्स को सरकार की तरफ से अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार ने नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इस नए दिशा-निर्देशों के जरिये सरकार ने अतिरिक्त पेंशन देने के प्रोसेस को काफी आसान कर दिया है ताकि पेंशन का वितरण आसानी के साथ जल्दी भी हो।
आयु वर्ग के अनुसार पेंशन प्रतिशत
80 से 85 वर्ष: मूल पेंशन/संवेदनशील भत्ते का 20%
85 से 90 वर्ष: मूल पेंशन/संवेदनशील भत्ते का 30%
90 से 95 वर्ष: मूल पेंशन/संवेदनशील भत्ते का 40%
95 से 100 वर्ष: मूल पेंशन/संवेदनशील भत्ते का 50%
100 वर्ष और उससे अधिक: मूल पेंशन/संवेदनशील भत्ते का 100%
कब से मिलेगी अतिरिक्त पेंशन
मंत्रालय के अधिसूचना के अनुसार जब पेंशनर की आयु सीमा तक पहुंच जाएगी तो उस महीने के पहले दिन से ही अतिरिक्त पेंशन या अनुकंपा भत्ता प्रभावी हो जाएगा। सरकार ने अतिरिक्त पेंशन देने का फैसला इसलिए लिया है ताकि पेंशनर्स को जीवन-यापन में कोई समस्या न आए और वह सही तरह से इसका प्रबंधन करें। सभी पेंशनर्स को समय पर अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिले इसके लिए मंत्रालय ने पेंशन वितरण में शामिल डिपार्टमेंट और बैंक को सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Big gift to pensioners before Diwali.. Now they will get this much more pension, government has issued order

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm