हरियाणा चुनाव का सबसे बड़ा सबक है चुनाव में कभी अति आत्मविश्वासी न हों : केजरीवाल

हरियाणा चुनाव का सबसे बड़ा सबक है चुनाव में कभी अति आत्मविश्वासी न हों : केजरीवाल

हरियाणा चुनाव का सबसे बड़ा सबक है चुनाव में कभी अति आत्मविश्वासी न हों : केजरीवाल
Modified Date: October 8, 2024 / 02:28 pm IST
Published Date: October 8, 2024 2:25 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बढ़त बनाने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणामों का ‘‘सबसे बड़ा सबक’’ यह है कि चुनावों में कभी भी ‘‘अति आत्मविश्वासी’’ नहीं होना चाहिए।

भाजपा हरियाणा में जीत ओर अग्रसर पर है और वह 90 सदस्यीय विधानसभा में से 50 पर बढ़त बनाए हुए है।

केजरीवाल ने आप के नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है।’’

हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण आप कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने में विफल रही थी।

कांग्रेस द्वारा नौ सीट दिए जाने की उसकी मांग ठुकरा दिए जाने के बाद पार्टी ने राज्य की कुल 90 सीटों में से 89 पर अपने बलबूते चुनाव लड़ा।

आप उम्मीदवार लगभग हर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से पीछे हैं।

केजरीवाल ने इससे पहले हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप के समर्थन के बिना राज्य में कोई सरकार नहीं बनेगी।

उन्होंने पार्टी पार्षदों से अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके वार्ड से कूड़े का उचित तरीके से संग्रह और निपटान किया जाए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस (दिल्ली) चुनाव में आपकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप अपने इलाकों से कूड़े का उचित संग्रह और निपटान सुनिश्चित करें जो एक बहुत ही बुनियादी बात है।’’

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"