कोहिमा, 30 अक्टूबर (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा कि इस समय एकता, समन्वय और सद्भाव नगा समाज की प्रमुख जरूरत है और इस बात को महसूस करते हुए उनकी सरकार ने राज्य के प्रतीक चिह्न में ‘एकता’ शब्द शामिल किया है।
रियो नगा छात्र संगठन (एनएसएफ) के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोहिमा में ‘एकता का आह्वान’ विषय पर साल भर चले समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि बोल रहे थे।
एनएसएफ नगा छात्रों और युवाओं का एक शीर्ष निकाय है।
रियो ने कहा, ‘‘नगा समुदाय के बीच विभाजन 1960 के दशक में शुरू हुआ था और दुर्भाग्य से यह आज तक जारी है। नगा राष्ट्रवादी समूह कई गुटों में विभाजित हैं, जबकि नगा नागरिक समाज में आदिवासीवाद सिर उठा रहा है।”
उन्होंने कहा, “दुख की बात यह है कि आज हमारे पास कोई भी सच्चा अखिल नगा संगठन नहीं है, चाहे वह नागरिक समाज हो, आदिवासी निकाय हो या फिर छात्र संगठन हो।’’
रियो ने कहा कि इस समय नगा समुदाय को एकता, सम्नवय और सद्भाव की जरूरत है और इसे महसूस करते हुए उनकी सरकार ने पहल की है और मुख्यमंत्री के रूप में उनके पहले कार्यकाल के दौरान राज्य के प्रतीक चिह्न में ‘एकता’ शब्द शामिल किया गया है।
भाषा फाल्गुनी पारुल
पारुल