बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दाखिल कर सकते हैं नामांकन: सूत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दाखिल कर सकते हैं नामांकन: सूत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दाखिल कर सकते हैं नामांकन: सूत्र
Modified Date: March 4, 2026 / 09:33 pm IST
Published Date: March 4, 2026 9:33 pm IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः बृहस्पतिवार को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्रों ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, और इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘जद(यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।”

जब यह पूछा गया कि क्या कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे, तो सूत्र ने कहा कि यह समय आने पर पता चलेगा।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में