बिरला ने सदस्यों से कहा: धन्यवाद देने में समय खर्च नहीं करें, सीधे सवाल पूछें

बिरला ने सदस्यों से कहा: धन्यवाद देने में समय खर्च नहीं करें, सीधे सवाल पूछें

बिरला ने सदस्यों से कहा: धन्यवाद देने में समय खर्च नहीं करें, सीधे सवाल पूछें
Modified Date: March 27, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: March 27, 2026 11:29 am IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदस्यों से कहा कि वे प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते समय आसन को धन्यवाद देकर समय जाया नहीं करें, बल्कि सीधे प्रश्न पूछें।

उन्होंने यह भी कहा कि धन्यवाद की आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, बिरला ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने से पहले उनका धन्यवाद किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘माननीय सदस्यगण, आप लोग धन्यवाद देने में जो समय खर्च करते हैं, उससे ज्यादा समय प्रश्न पूछने में खर्च करें। धन्यवाद की आवश्यकता नहीं है।’’

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में