Tata Motors PV Share Price: शटडाउन के डर से सीधे 52 सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़का टाटा का ये शेयर, निवेशक बोले -ये क्या हो गया?

Tata Motors PV Share Price: वाहनों के उत्पादन में किसी तरह की रुकावट टाटा मोटर्स के लिए चिंता का कारण है। कंपनी की जॉगुआर लैंड रोवर (JLR) शाखा सप्लायर के साथ मिलकर समस्या का समाधान कर रही है, ताकि उत्पादन और ग्राहकों पर असर कम हो और संचालन सुचारू रूप से चलता रहे। (NSE: TMPV, BSE: 500570)

Tata Motors PV Share Price: शटडाउन के डर से सीधे 52 सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़का टाटा का ये शेयर, निवेशक बोले -ये क्या हो गया?

(Tata Motors PV Share Price/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: March 27, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: March 27, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स PV का शेयर आज 4% गिरकर 302.65 रुपये पर।
  • JLR सोलीहल प्लांट में पार्ट सप्लाई की दिक्कतों के चलते उत्पादन प्रभावित।
  • रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स मॉडल्स का निर्माण रुका।

नई दिल्ली: Tata Motors PV Share Price: टाटा मोटर्स PV का शेयर आज करीब 4.86 प्रतिशत यानी 15.45 रुपये की गिरावट के साथ 302.65 रुपये पर कारोबार पर कारोबार कर रहा है। इसका दिन का हाई 312.80 रुपये और लो 301.10 रुपये है। आज 11,858,191 शेयरों के वॉल्यूम के साथा इसका मार्केट कैप 1.17 लाख करोड़ रुपये है।

JLR सोलीहल प्लांट में शटडाउन की वजह

JLR सोलीहल प्लांट में 2 हफ्ते का शटडाउन हुआ है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। इसके कारण कुछ कार लाइन का उत्पादन रुका है। पार्ट सप्लाई में दिक्कत के कारण रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट्स मॉडल्स के निर्माण पर असर पड़ा है। शटडाउन पहले से तय ईस्टर छुट्टियों के साथ ही हो रहा है। उत्पादन में किसी भी रुकावट से टाटा मोटर्स के लिए चिंता बढ़ गई है।

JLR की पूर्व समस्याएं

इस प्लांट को पहले भी 2025 में साइबर हमले का सामना करना पड़ा था। 2 सितंबर, 2025 को JLR ने बताया कि ग्लोबल IT सिस्टम बंद होने के कारण उत्पादन रुका। इस नुकसान का हर हफ्ते लगभग £50 मिलियन का असर पड़ा। बीमा कवरेज न होने से JLR को £2 बिलियन से अधिक की देनदारी उठानी पड़ी।

Tata Motors Passenger Vehicles Ltd – शेयर जानकारी (27 मार्च 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी नाम Tata Motors Passenger Vehicles Ltd
मौजूदा कीमत ₹302.65
आज का बदलाव −₹15.45 (−4.86%)
खुलने का भाव (Open) ₹310.90
आज का उच्चतम (High) ₹312.80
आज का न्यूनतम (Low) ₹301.10
मार्केट कैप (Mkt Cap) ₹1.17 LCr
P/E अनुपात
52-सप्ताह उच्च (52-wk High) ₹418.00
52-सप्ताह न्यूनतम (52-wk Low) ₹301.10
डिविडेंड
त्रैमासिक डिविडेंड राशि

शेयर प्राइस का हाल और प्रदर्शन

टाटा मोटर्स PV का शेयर इस साल अब तक 17.56% गिर चुका है। एक महीने में 20.76% की कमजोरी आई है, जबकि 3 महीने में 15.48% गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक साल में शेयर 24.39% नीचे आया है, लेकिन पिछले तीन साल में इसमें 22.56% की तेजी भी रही है। निवेशक इस शटडाउन और सप्लाई दिक्कतों की वजह से सतर्क हैं, जिससे शेयर की कीमत पर दबाव बना हुआ है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।