ओडिशा में बीजद, कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की

ओडिशा में बीजद, कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की

ओडिशा में बीजद, कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की
Modified Date: May 16, 2026 / 01:09 am IST
Published Date: May 16, 2026 1:09 am IST

भुवनेश्वर, 15 मई (भाषा) ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने शुक्रवार को ईंधन की कीमतों में वृद्धि के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की।

उन्होंने पेट्रोल तथा डीजल पर जीएसटी के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप भी लगाया।

इस मुद्दे को ‘अंतरराष्ट्रीय समस्या’ बताते हुए, भाजपा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वह ‘ऐसी स्थिति से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो भारत में पैदा नहीं हुई।’

बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा कि भाजपा ने राज्य में विपक्ष में रहते हुए पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब वह विरोधाभासी रुख अपना रही है।

बीजद ने अपने एक बयान में यह दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरने के बावजूद ईंधन की कीमतों में कमी नहीं की गई थी, जिससे तेल कंपनियों को उपभोक्ताओं की कीमत पर भारी मुनाफा कमाने का मौका मिला था।

वहीं, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राज्य मुख्यालय से यूनिट-दो इलाके में एक पेट्रोल पंप तक मार्च निकाला तथा पेट्रोल, डीजल, व्यावसायिक एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

भाषा प्रचेता राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में