भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
Modified Date: March 19, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: March 19, 2026 9:56 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर नौ मार्च को होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चरंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकारियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

भाषा तान्या शोभना

शोभना


लेखक के बारे में