भाजपा ने ओडिशा में छह और विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए

भाजपा ने ओडिशा में छह और विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए

भाजपा ने ओडिशा में छह और विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए
Modified Date: May 2, 2024 / 08:21 pm IST
Published Date: May 2, 2024 8:21 pm IST

भुवनेश्वर, दो मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को ओडिशा की छह और विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें राज्य इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. पूर्णचंद्र महापात्रा भी शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पेशे से चिकित्सक महापात्रा को बाराबती-कटक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां से बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर आए केंद्रपाड़ा के सांसद व अभिनेता अनुभव मोहंती भी भाजपा के टिकट के दावेदार थे।

महापात्रा का नाम कटक लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भी चर्चा में था।

उम्मीदवारों की छठी सूची जारी होने के साथ ही अब पार्टी राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा की 146 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

पार्टी ने अभी तक बालासोर जिले के नीलागिरी से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में