नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट सीट से बुधवार को राकेश सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की 294 में से 293 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान होगा, जो 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा