भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा उडुपी पहुंचे
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा उडुपी पहुंचे
मंगलुरु, 20 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सोमवार को उडुपी पहुंचे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, सी.टी. रवि, लालजी मेंडन और राज्य के मंत्री एस. अंगरा समेत पार्टी नेताओं ने आदि उडुपी हेलीपैड पर उतरे नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
नड्डा का उडुपी में पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है और बाद में वह जिले के बेंदूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष के शहर में श्रीकृष्ण मठ जाने की भी उम्मीद है।
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत

Facebook


