स्वयं सहायता समूहों को दिए गए अनुदान के कारण भाजपा को महिलाओं के अधिक वोट मिले: साहा

स्वयं सहायता समूहों को दिए गए अनुदान के कारण भाजपा को महिलाओं के अधिक वोट मिले: साहा

स्वयं सहायता समूहों को दिए गए अनुदान के कारण भाजपा को महिलाओं के अधिक वोट मिले: साहा
Modified Date: May 7, 2023 / 07:13 pm IST
Published Date: May 7, 2023 7:13 pm IST

अगरतला, सात मई (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने स्वयं-सहायता समूहों को भारी अनुदान दिया है और यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पिछले चुनाव में महिलाओं के अधिक वोट प्राप्त करने में मदद मिली।

साहा ने रवींद्र भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के महिला मोर्चे ने पिछले चुनाव में महिला मतदाताओं को लामबंद कर चमत्कार किया।

साहा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजयुमो की भूमिका की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, “युवा मोर्चा हमेशा पार्टी के लिए ताकत रहा है- चाहे वह चुनाव हो या महामारी। हम सुरक्षित महसूस करते हैं क्योंकि युवा मोर्चा हमेशा सरकार और पार्टी के पीछे खड़ा रहता है।”

भाषा जोहेब अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में