नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर जारी मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे पी नड्डा की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की यहां एक बैठक हुई।
समझा जाता है कि पार्टी मुख्यालय में आयोजित यह बैठक चुनाव में पार्टी के अब तक के प्रदर्शन की समीक्षा करने और शेष चरणों के लिए रणनीति तैयार करने की खातिर बुलाई गई है। बैठक अब भी जारी है।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, तरुण चुघ, पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल हुए।
भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र अविनाश
अविनाश