अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमित शाह से मुलाकात की

Ads

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमित शाह से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 02:30 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 02:30 PM IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आतंकवाद, मादक पदार्थ और सीमा सुरक्षा के मुद्दों से निपटने पर चर्चा की।

गोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘माननीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक शानदार बैठक हुई।’

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से लड़ने, अपने लोगों को मादक पदार्थों और अवैध दवाओं से बचाने, हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने और दोनों देशों में अपराधियों को संयुक्त रूप से न्याय के कटघरे में लाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर हमारी सार्थक चर्चा हुई।’

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा