तमिलनाडु में भाजपा ने सरकारी पदों में बढ़ती रिक्तियों पर चिंता जताई
तमिलनाडु में भाजपा ने सरकारी पदों में बढ़ती रिक्तियों पर चिंता जताई
चेन्नई, एक जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने सोमवार को सरकारी विभागों में बेतहाशा बढ़ रही रिक्तियों पर चिंता व्यक्त की और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से इस मुद्दे को तुरंत हल करने का आग्रह किया।
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि खुद को राज्य में ‘‘वैकल्पिक शक्ति’’ के रूप में पेश करने वाली तमिलनाडु सरकार को रिक्त पदों को भरने और युवाओं के रोजगार के सपनों को साकार करने के लिए तत्काल भर्ती अभियान शुरू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने से सरकारी तंत्र के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा और एक ‘‘जिम्मेदार सरकार’’ को इसी तरह कार्य करना चाहिए।
नागेंद्रन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने चाहिए। एक ही दिन में 5,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद, यह खबर सामने आई है कि तमिलनाडु सरकार के विभागों में 40 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं।’’
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की पूर्व सरकार ने पांच लाख सरकारी पदों को भरने का वादा किया था, लेकिन अपने पांच साल के शासनकाल में वह एक लाख पद भी नहीं भर पाई।
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के युवा रोजगार की कमी से जूझ रहे हैं। राज्य की सरकार खुद को युवाओं की प्रतिनिधि और वैकल्पिक शक्ति के रूप में प्रस्तुत करती है, इस स्थिति में सरकार को तत्काल भर्ती अभियान शुरू करना चाहिए और युवाओं के रोजगार के सपनों को साकार करना चाहिए ताकि एक जिम्मेदार सरकार के अनुरूप सरकारी तंत्र सुचारू रूप से चल सके।’’
भाषा सुरभि रंजन
रंजन

Facebook


