भाजपा नेता मुस्लिम विरोधी बातें कर रहे हैं: माकपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की

भाजपा नेता मुस्लिम विरोधी बातें कर रहे हैं: माकपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की

भाजपा नेता मुस्लिम विरोधी बातें कर रहे हैं: माकपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की
Modified Date: May 19, 2024 / 08:42 pm IST
Published Date: May 19, 2024 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर भाजपा नेताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और दावा किया कि उसके अधिक से अधिक नेता मुस्लिम विरोधी बातें करके नफरत फैला रहे हैं।

निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत की एक प्रति येचुरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में साझा की और कहा कि चुनाव निकाय को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

येचुरी ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग जानबूझकर चुप नहीं रह सकता, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के उसके संवैधानिक कार्य के साथ विश्वासघात के समान है।’

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि माकपा ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई हैं लेकिन यह दुखद है कि निर्वाचन आयोग ने इनमें से किसी में भी दोषियों को दंडित नहीं किया है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

नरेश


लेखक के बारे में