राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा सबसे आगे, कांग्रेस ने भी दी कड़ी टक्कर

Ads

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा सबसे आगे, कांग्रेस ने भी दी कड़ी टक्कर

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 02:34 PM IST

जयपुर, 14 सितंबर (भाषा) राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव के अब तक घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस भी उसे कड़ी टक्कर दे रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अपराह्न दो बजे तक घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 3,624, कांग्रेस ने 3,093 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2,034 वार्ड में जीत दर्ज की है।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 56, भारत आदिवासी पार्टी ने आठ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 16, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 37 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 वार्ड में जीत हासिल की है।

इन आंकड़ों में निर्विरोध चुने गए 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं। इनमें से 10,244 वार्डों के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाने हैं।

भाषा पृथ्वी मनीषा खारी

खारी