Airtel Recharge Plan: 10 रुपये रोज खर्च और 365 दिन की वैलिडिटी! ऊपर से 150GB Extra Data, ये धांसू ऑफर देखकर आप भी पूछेंगे- इतना सस्ता कैसे?

Ads

Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए सालाना प्लान पर खास डेटा ऑफर पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 150GB अतिरिक्त बल्क डेटा मिल रहा है। इससे ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और बार-बार डेटा खत्म होने की चिंता कम होगी।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 02:38 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 03:01 PM IST

(Airtel Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 150GB Extra Data का ऑफर
  • 365 दिन की वैलिडिटी
  • रोज 2.5GB डेटा

Airtel Recharge Plan: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक साल की वैलिडिटी वाले लोकप्रिय रिचार्ज प्लान (Airtel Recharge Plan) पर खास ऑफर दिया है। इस प्लान में यूजर्स को रोज 2.5GB डेटा मिलती है। यानी 365 दिनों में कुल 912.5GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी सीमित समय के लिए 150GB बल्क डेटा भी दे रही है। यह अतिरिक्त डेटा ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए काफी काम आ सकता है।

अनलिमिटेड 5G और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान में डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी शामिल है। हालांकि, इसका लाभ तभी मिलेगा जब यूजर के इलाके में Airtel का 5G नेटवर्क उपलब्ध हो और उसके पास 5G स्मार्टफोन हो। डेली 2.5GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

SMS के साथ कई एक्स्ट्रा फायदे

रिचार्ज में (Airtel Recharge Plan) हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस हिसाब से पूरे साल में 36,500 SMS का लाभ मिल सकता है। डेली SMS लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। इसके अलावा ग्राहकों को Free Hellotunes, Real-Time Spam Call Alert और Fake Link Blocking जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

12 महीने का Adobe Express Premium

इस सालाना प्लान (Airtel Recharge Plan) का एक और खास फायदा Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन है। इसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है। यानी डेटा, कॉलिंग और SMS के अलावा ग्राहकों को कंटेंट बनाने से जुड़ी प्रीमियम सुविधाएं भी मिलती हैं। बता दें कि 150GB बल्क डेटा ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

इन्हें भी पढ़ें:

Airtel के इस प्लान में कितना डेली डेटा मिलता है?

इस प्लान में रोज 2.5GB डेटा मिलता है, यानी 365 दिनों में कुल 912.5GB डेटा।

150GB बल्क डेटा ऑफर क्या है?

Airtel इस प्लान के साथ सीमित समय के लिए अतिरिक्त 150GB बल्क डेटा दे रहा है।

क्या इस प्लान में Unlimited 5G डेटा मिलता है?

हां, 5G नेटवर्क और 5G फोन उपलब्ध होने पर अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ लिया जा सकता है।

इस प्लान में कितने SMS मिलते हैं?

हर दिन 100 SMS मिलते हैं, यानी सालभर में कुल 36,500 SMS।