रास में भाजपा सदस्य ने की उप्र के चंदौली में धान के भंडारण की सुविधा की मांग

रास में भाजपा सदस्य ने की उप्र के चंदौली में धान के भंडारण की सुविधा की मांग

रास में भाजपा सदस्य ने की उप्र के चंदौली में धान के भंडारण की सुविधा की मांग
Modified Date: March 12, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: March 12, 2026 12:55 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के चंदौली में बहुतायत में उगाए जाने वाले चावल के भंडारण की समुचित सुविधा न होने की शिकायत करते हुए राज्यसभा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की दर्शना सिंह ने सरकार से मांग की कि चंदौली में धान का क्लस्टर स्थापित किया जाए।

शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए दर्शना ने कहा कि भारत आज चावल उत्पादन के मामले में दुनिया में नंबर एक स्थान पर है और इस उपलब्धि में उत्तर प्रदेश के चंदौली का भी योगदान है जहां चावल बहुतायत में उगाया जाता है।

उन्होंने कहा ‘‘लेकिन विडंबना यह है कि पूर्वांचल का धान का कटोरा कहलाने वाले चंदौली में धान के ही भंडारण की सुविधा नहीं है।

भाजपा सदस्य ने चंदौली में धान के क्लस्टर की स्थापना करने की मांग करते हुए दर्शना ने कहा ‘‘भंडारण की समुचित सुविधा न होने के कारण चंदौली के किसानों को अपनी उपज को औने-पौने दाम में बेचना पड़ता है। बहुतायत में धान उगाना और उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं होना किसानों के लिए बेहद तकलीफदायक है। कई बार उनका धान उचित भंडारण सुविधा के अभाव में खराब हो जाता है।

धान के भंडारण की सुविधा को किसानों के लिए बेहद जरूरी बताते हुए दर्शना ने कहा कि चंदौली में रेल संपर्क, जल मार्ग, सुगम सड़क यातायात भी है। उन्होंने कहा कि चंदौली में धान का क्लस्टर स्थापित होने से यहां के साथ साथ मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर में भी किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

भाषा मनीषा माधव

माधव


लेखक के बारे में