भाजपा विधायक ने दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की

Ads

भाजपा विधायक ने दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 01:47 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक पूनम शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की।

वजीरपुर से भाजपा विधायक शर्मा ने सदन की बैठक में विशेष उल्लेख के माध्यम से अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध करती हूं कि वह दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें और इसे केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा जाए।”

शर्मा ने कहा कि दिल्ली का गौरवशाली अतीत महाभारत काल से जुड़ा है और इसके ‘ठोस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रमाण’ मौजूद हैं कि दिल्ली पहले इंद्रप्रस्थ के रूप में अस्तित्व में था।

उन्होंने कहा, ‘इंद्रप्रस्थ नाम हमें उस युग की याद दिलाता है जब हमारा देश सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाता था। नया नाम देश को एक महान सांस्कृतिक पहचान प्रदान करेगा।’

इससे पहले चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यही मांग उठाई थी।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना