UP Road Accident News|| Image- file Image
Kaushambi Road Accident News: कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से भीषण सड़क हादसे की एक खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। (Kaushambi Road Accident) वहीं पुलिस की टीम ने सभी मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Kaushambi Road Accident News:मिली जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के सैनी थाना के डोरमा में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन बेकाबू होकर ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Kaushambi Road Accident News) घटना 51 शक्ति पीठ कड़ा धाम मंदिर से लौटते समय हुई है। मरने वालों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री योगी ने कौशांबी में हुए इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी एक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इससे श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। (Varansi Road Accident News) श्रद्धालु अदलपुरा मां शीतलादेवी का दर्शन कर लौट रहे थे. घटना वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है।
इन्हे भी पढ़ें:-