बेंगलुरू, 27 मार्च (भाषा) गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच से पूर्व करारा झटका लगा जब तेज गेंदबाज नुवान तुषारा शनिवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के शुरूआती चरण से बाहर हो गए ।
यश दयाल पहले ही टीम में नहीं हैं और जोश हेजलवुड के भी शुरूआती चरण में खेल पाने की संभावना नहीं है ।
क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहे हैं । फिटनेस के मानदंडों पर खरा नहीं उतर पाने के कारण उन्हें श्रीलंका क्रिकेट से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं मिला है ।
रिपोर्ट के अनुसार तुषारा श्रीलंका क्रिकेट के फिटनेस टेस्ट में 29 में से न्यूनतम 17 अंक हासिल नहीं कर सके ।
उन्हें चार पांच दिन बार फिर से टेस्ट देने का मौका मिलेगा लेकिन उसमें नाकाम रहने पर उन्हें पूरे सत्र से बाहर रहना पड़ सकता है ।
भाषा मोना नमिता
नमिता