दादरी से भाजपा विधायक को मिली धमकी, मामला दर्ज

दादरी से भाजपा विधायक को मिली धमकी, मामला दर्ज

दादरी से भाजपा विधायक को मिली धमकी, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: February 1, 2021 7:44 am IST

नोएडा, एक फरवरी (भाषा) दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर को वाट्सऐप कॉल और मैसेज के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन का नंबर पाकिस्तान का है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘विधायक तेजपाल सिंह नागर की शिकायत पर थाना दादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।’’

दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर ने बताया, ‘‘उनके मोबाइल फोन पर 30 जनवरी को कई मैसेज आए, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।’’

विधायक ने कहा कि जिस समय थाना प्रभारी उनके घर पर पहुंचे थे, उस समय भी धमकी देने वाले का फोन आया।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में