पुडुचेरी: भाजपा विधायक जॉन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी

पुडुचेरी: भाजपा विधायक जॉन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी

पुडुचेरी: भाजपा विधायक जॉन कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी
Modified Date: July 14, 2025 / 03:57 pm IST
Published Date: July 14, 2025 3:57 pm IST

पुडुचेरी, 14 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ए जॉन कुमार को सोमवार को एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।

वह विधानसभा में कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने राजनिवास में एक संक्षिप्त समारोह में कुमार को तमिल भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह बाद में पता चलेगा।

पुडुचेरी के मुख्य सचिव शरत चौहान ने इससे पहले 11 जुलाई को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना पढ़कर सुनाई, जिसमें जॉन कुमार को पुडुचेरी का मंत्री नियुक्त करने की घोषणा की गई थी।

कुमार के शामिल होने के साथ, रंगासामी के नेतृत्व वाले गठबंधन मंत्रालय में फिर छह सदस्य हो गए हैं।

कुमार को 27 जून को आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री ए के साई जे सरवनन के इस्तीफे के कारण हुई रिक्ति को भरने के लिए नियुक्त किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एन रंगासामी, गृह मंत्री ए नमस्सिवयम, अन्य मंत्री, एआईएनआरसी और भाजपा के विधायक तथा भाजपा के गोवा मामलों के प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा मौजूद थे।

साठ वर्षीय कुमार पहले कांग्रेस में थे और 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"