सुभाष गर्ग के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया

सुभाष गर्ग के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया

सुभाष गर्ग के बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया
Modified Date: September 21, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:28 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग द्वारा उनके खिलाफ की गई कुछ कथित टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए सोमवार को कहा कि वह सात दिनों के भीतर माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।

दुबे के इस आरोप पर गर्ग की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एक पॉडकास्ट में गर्ग ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा सांसद एक बार कुछ काम कराने के सिलसिले में उनके कार्यालय आए थे, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।

पूर्व वित्त सचिव की इस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ये जो सुभाष गर्ग, पूर्व वित्त सचिव की बदमिजाजी है, उसे मैंने ठीक करने का फैसला किया है, मैंने उनके ऊपर आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है, क्योंकि उन्होंने अपने दफ्तर में मेरे साथ मुलाकात का जिक्र किया है।’’

भाजपा सांसद ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘सुभाष गर्ग सात दिनों के भीतर माफी मांगें, अन्यथा मैं उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने का प्रयास करूंगा।’

उन्होंने कुछ दस्तावेज भी साझा किए, जो गर्ग को भेजे गए कानूनी नोटिस की प्रति प्रतीत होते हैं।

दुबे ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘मैं सन 2009 में सांसद बना और तबसे लेकर आजतक मैं भारत सरकार के दफ्तर में नहीं गया हूं, क्योंकि सचिव भारत सरकार प्रोटोकॉल में सांसद से नीचे हैं। दूसरा 2009 से लेकर आजतक मैंने कभी भी तबादला-पोस्टिंग की कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।’

भाजपा नेता ने कहा, ‘देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने वाले सुभाष का रास्ता जेल की ओर जाता है।’

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में