भाजपा ने स्थानीय नेता को पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर नोटिस दिया

भाजपा ने स्थानीय नेता को पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर नोटिस दिया

भाजपा ने स्थानीय नेता को पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर नोटिस दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 27, 2021 11:20 am IST

जम्मू, 27 जनवरी (भाषा) भाजपा ने जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दौरान राजौरी जिले में पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में अपने कार्यकर्ता वसीम कोहली को कारण बताओ नोटिस दिया है।

जम्मू कश्मीर भाजपा की अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कोहली को नोटिस दिया है। स्थानीय भाजपा नेताओं की शिकायत पर कोहली को नोटिस दिया गया है। वह कालाकोटे में भाजपा के नेता हैं।

सेठी ने बताया कि नेताओं ने आरोप लगाया कि कोहली ने चुनाव के दौरान अन्य पार्टी के उम्मीदवारों की मदद की, लिहाजा अनुशासन समिति ने उन्हें नोटिस दिया है।

उन्होंने बताया कि कोहली को पार्टी के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में