UGC NET Controversy : परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल तो NTA ने लिया बड़ा एक्शन! एक साथ 600 एक्सपर्ट्स को हटाया, अब ऐसे होगी क्वेश्चन पेपर की जाँच

UGC-NET विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी की है। NTA ने 600 एक्सपर्ट्स को हटाकर नए विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया है। अब प्रश्नपत्रों की जांच के लिए 4 स्तर की चेकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा NTA कार्यालयों की शिफ्टिंग और सुरक्षा के लिए CISF की तैनाती की भी तैयारी है।

UGC NET Controversy : परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल तो NTA ने लिया बड़ा एक्शन! एक साथ 600 एक्सपर्ट्स को हटाया, अब ऐसे होगी क्वेश्चन पेपर की जाँच
Modified Date: August 18, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: August 18, 2026 11:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UGC-NET विवाद के बाद NTA ने 600 एक्सपर्ट्स को हटाया
  • Question Paper की जांच के लिए 4 स्तर की चेकिंग व्यवस्था बनाई जाएगी
  • NTA दफ्तरों की नई जगह पर शिफ्टिंग और CISF तैनाती की तैयारी

दिल्ली: UGC NET Controversy UGC-NET विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक फॉलो-अप बैठक की। इस बैठक के बाद NTA ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने 600 एक्सपर्ट्स को हटा दिया है और उनकी जगह नए एक्सपर्ट्स को टीम में शामिल किया है।

जाँच के लिए 4 स्तर की चेकिंग व्यवस्था बनाई जाएगी

परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब क्वेश्चन पेपर्स की जांच के लिए 4 स्तर की चेकिंग व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गलती न हो सके। इसके साथ ही NTA के दफ्तरों को जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए अब CISF की टीमें तैनात की जाएंगी।

भविष्य में इस तरह की समस्याएं न हो दुबारा

UGC-NET विवाद के बाद NTA द्वारा उठाए गए इन सख्त कदमों का मकसद परीक्षा व्यवस्था को सुधारना और सुरक्षा को बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याएं दोबारा न हों।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.