बढ़ेगा कार्यकाल, अमित शाह की अध्यक्षता में ही भाजपा लड़ेगी 2019 का चुनाव

Ads

बढ़ेगा कार्यकाल, अमित शाह की अध्यक्षता में ही भाजपा लड़ेगी 2019 का चुनाव

  •  
  • Publish Date - September 8, 2018 / 11:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अगले वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी ने मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में ही लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अमित शाह का कार्यकाल जनवरी 2019 तक है, लेकिन अगले ही वर्ष मई के आसपास ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने संगठन चुनाव को एक वर्ष के लिए टाल दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद ही भाजपा के संगठन चुनाव होंगे।

भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए 2014 से अधिक बहुमत से सरकार बनाना सुनिश्चित करने के लि काम करने का संकल्प लिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह संकल्प लिया गया। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक में अजेय भाजपाके नारे को स्वीकार किया गया है।

यह भी पढ़ें : पत्थरबाजों को दबोचने जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपनाई नई रणनीति, 2 नेतृत्वकर्ता धराए

बैठक में इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिये पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया गया  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा के लिये पार्टी ने विशेष जोर लगाने की प्रतिबद्धता जताई। एक पार्टी नेता ने बताया कि, ‘भाजपा को पूरा भरोसा है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी’।

वेब डेस्क, IBC24