bjp goa list
नई दिल्ली: BJP Released Candidate List विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पांच राज्यों में सियासी घमासान मचा हुआ है। एक ओर जहां राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल—बदल की खबरें भी सामने आ रही है। इसी बीच भाजपा ने उत्तर प्रदेश और मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
BJP Released Candidate List पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के 61 और मणिपुर के 60 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश के लिए जारी सूची में भाजपा ने 61 में से 24 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।
UP BJP Candidate by ishare digital on Scribd
भाजपा ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/9VKSBzrjRX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2022