बीजेपी ने जारी की नई सूची, यूपी में 39 तो पश्चिम बंगाल में 10 नामों का ऐलान, मां- बेटे की सीटों में की अदला-बदली

बीजेपी ने जारी की नई सूची, यूपी में 39 तो पश्चिम बंगाल में 10 नामों का ऐलान, मां- बेटे की सीटों में की अदला-बदली

बीजेपी ने जारी की नई सूची, यूपी में 39 तो पश्चिम बंगाल में 10 नामों का ऐलान, मां- बेटे की सीटों में की अदला-बदली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 26, 2019 2:29 pm IST

नई दिल्ली । BJP ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है, जिसमें मेनका गांधी और जया प्रदा जैसे बड़े उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को उनके बेटे वरुण गांधी की सीट सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वरुण गांधी को मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से टिकट दिया गया है । यानि दोनों मां-बेटे की सीट आपस में बदल दी गई है । यूपी के रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ जया प्रदा को उम्ममीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-रविशंकर प्रसाद-आरके सिंहा के समर्थक भिड़े, जमकर मारपीट के बाद पुलिस…

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम यूपी की 29 और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें यूपी के कई बड़े चेहरों के नामों की घोषणा की गई है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीट अदला-बदली की गई है। हालांकि, वरुण गांधी के पार्टी विरोधी रवैये को देखते इस बात भी आशंका जताई जा रही थी कि उनके खिलाफ पार्टी कोई बड़ा कदम उठा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और वरुण गांधी को उनकी मां की सीट पीलीभीत से इस बार मौका दिया गया है। वहीं सुल्तानपुर की उनकी परंपरागत सीट से मेनका गांधी चुनाव लड़ेंगी। यूपी के एक और बड़े नाम मनोज सिन्हा की सीट भी घोषित कर दी गई है, वो गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-‘मोदी : द जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन’, जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज, पीएम की …

लिस्ट में योगी सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का भी नाम भी शामिल है। रीता बहुगुणा जोशी को इलाहाबाद सीट से लोकसभा टिकट दी गई है।

किसे कहां से मिला टिकट:

लोकसभा सीट उम्मीदवार का नाम
सुल्तानपुर मेनका गांधी
पीलीभीत वरुण गांधी
कानपुर सत्यदेव पचौरी
प्रयागराज रीता बहुगुणा जोशी
इटावा रामशंकर कठेरिया
रामपुर जया प्रदा
गाजीपुर मनोज सिन्हा
डुमरियागंज जगदंबिका पाल
धौरहरा रेखा वर्मा
फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत
कन्नौज सुब्रत पाठक
अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
जालौन भानुप्रताप वर्मा
हमीरपुर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
कौशांबी विनोद सोनकर
बाराबंकी उपेंद्र रावत
फैजाबाद लालू सिंह
बहराइच अक्षयवार लाल गौड़
कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह
श्रावस्ती दद्दन मिश्रा
गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह
बस्ती हरीश द्विवेदी
महाराजगंज पंकज चौधरी
कुशीनगर विजय दुबे
बांसगांव कमलेश पासवान
सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा
बलिया विजेंद्र सिंह
चंदौली महेंद्र नाथ पांडे

ये भी पढ़ें- लोकसभा सीट बदलने पर पार्टी से नाराज़ गिरिराज, कन्हैया ने कहा मंत्री…

पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर प्रत्याशी तय

बहरामपुर- कृष्ण आर्य

मुर्शिदाबाद- हुमायूं कबीर

रानाघाट- मुकुट मणि अधिकारी

बानगांव- शांतनु ठाकुर

डायमंड हार्बर- नीलांजन रॉय

हावड़ा- रांतिदेव सेन गुप्ता

उलुबेरिया- जॉय बनर्जी

कांठी- देबाशीष सामंत

बांकुरा- सुभाष सरकार

बोलपुर- राम प्रसाद दास


लेखक के बारे में