भाजपा नेत्री के बेटे पर बम से हमला, अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

भाजपा नेत्री के बेटे पर बम से हमला, अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम! BJP woman leader's son attacked with bomb

भाजपा नेत्री के बेटे पर बम से हमला, अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Death while cleaning septic tank

Modified Date: April 7, 2023 / 04:44 pm IST
Published Date: April 7, 2023 4:38 pm IST

प्रयागराज: BJP woman leader’s son attacked with bomb प्रयागराज जिले के गंगा पार झूंसी थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में बृहस्पतिवार की रात भाजपा की नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के बेटे विधान सिंह पर अज्ञात युवकों ने बम से जानलेवा हमला किया। हालांकि इस हमले में विधान सिंह बाल बाल बच गया।

Read More: AIIMS में भर्ती मरीजों को खिलाया जा रहा है जूते से कुचले आलू! सामने आया वीडियो तो मचा हड़कंप 

BJP woman leader’s son attacked with bomb झूंसी थाने के प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को महिला नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के 20 वर्षीय बेटे पर उस समय बम से हमला किया गया जब वह अपनी कार में बैठा था।

Read More: शादी बीच में ही छोड़कर थाने पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन, करने लगे ये डिमांड, कहा- …तब तक नहीं करेंगे शादी

उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिवम यादव और उसके कुछ साथियों के खिलाफ भादंसं की धारा 146/23 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उनका कहना है कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक एक सफारी कार पर बम फेंककर भागते हुए नजर रहे हैं। वैभव सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज में नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।

Read More: ‘लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपका परिवार खतरे में है…’ गांधी परिवार पर गृहमंत्री अमित शाह का वार

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"