Kerala New CM VD Satheesan: राहुल गांधी के खिलाफ थी बहन प्रियंका!.. आखिर आलाकमान के पसंदीदा केसी वेणुगोपाल क्यों नहीं बन पाए मुख्यमंत्री?.. इस नेता ने किया बड़ा खुलासा
Kerala New CM VD Satheesan: दिल्ली में मौजूद ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलेगी केरल की कांग्रेस सरकार : भाजपा

Kerala New CM VD Satheesan
- कांग्रेस ने वी डी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुना।
- भाजपा ने फैसले को रिमोट कंट्रोल सरकार का उदाहरण बताया।
- राहुल और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद का भाजपा ने दावा किया।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वी डी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने संबंधी फैसले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह कदम पार्टी के भीतर ‘‘आंतरिक कलह’’ को उजागर करता है और इससे पता चलता है कि यह ‘‘रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार’’ होगी। (Kerala New CM VD Satheesan) कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के शीर्ष और प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद केरल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सतीशन के नाम पर मुहर लगाई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
'कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश इकाई पर थोपा निर्णय' BJP
केरल के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक के साथ यहां पार्टी कार्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी ने सतीशन के नाम की घोषणा की। सतीशन के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश इकाई पर यह निर्णय थोपा है।
भाजपा ने किया राहुल और प्रियंका के बीच मतभेद का दावा
उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला नयी दिल्ली में हुआ है, न कि केरल में। यह घोषणा दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय से की गई, जिससे पता चलता है कि यह ‘रिमोट कंट्रोल से संचालित सरकार’ होगी।’’ भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि केरल में नेतृत्व के चयन को लेकर गांधी परिवार में मतभेद था। (Kerala New CM VD Satheesan) उन्होंने कहा कि सतीशन का चयन ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा के दबाव’’ के कारण हुआ, जो ‘‘किसी भी कीमत पर राहुल गांधी की पसंद के उम्मीदवार के.सी. वेणुगोपाल को नहीं चाहती थीं’’। उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा के.सी. वेणुगोपाल के सख्त खिलाफ थीं। दरअसल, केरल में सत्ता किसके हाथ में होगी, इसे लेकर परिवार में जबरदस्त विवाद हुआ।’’ पूनावाला ने केरल में कांग्रेस नेता की घोषणा में देरी के लिए आंतरिक मतभेदों और गठबंधन सहयोगियों के दबाव को भी जिम्मेदार ठहराया।
'वी डी सतीशन के नाम के पीछे मुस्लिम वोटबैंक का प्रभाव' : BJP
उन्होंने कहा, ‘‘11 दिन के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने वी डी सतीशन जी को अपना नेता घोषित कर दिया है और इसका मतलब है कि वह अगले मुख्यमंत्री होंगे। ऐसा दो तरह के दबावों के चलते हुआ है। जमात और आईयूएमएल ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी थी। इसलिए यह स्पष्ट रूप से मुस्लिम वोट बैंक का प्रभाव है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकारों का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि गुटबाजी और आपसी खींचतान की समस्या केरल में भी पार्टी को परेशान करती रहेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उन्होंने दावा किया, ‘‘यह कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मॉडल जैसा ही होगा। वहां डी.के. शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच टकराव है। यहां मुकाबला सतीशन बनाम के सी वेणुगोपाल बनाम चेन्निथला बनाम शशि थरूर के बीच होगा। (Kerala New CM VD Satheesan) यहां चार–पांच दावेदार होंगे जो लगातार माहौल को अस्थिर करते रहेंगे।’’ पूनावाला ने कहा कि इसी तरह के आंतरिक संघर्षों ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में भी कांग्रेस की सरकारों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए केरल के लोगों को एक बार फिर अस्थिरता का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।’’
smoking gun evidencehttps://t.co/xqrVXGcQSZ
Kerala: Congress high command consulted with us more than once for CM selection.
- Muslim League Kerala President Sayyid Sadiq Ali Shihab ThangalOpen admission by Muslim League
This is a Muslim League CM https://t.co/8qYFmQTGhF pic.twitter.com/EJnnT6nio9
— Shehzad Jai Hind (Chowkidar as per INC ecosystem) (@Shehzad_Ind) May 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांग्रेस ने वी डी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुना है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress govt in Kerala will run with 'remote control' in Delhi: BJP

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am