डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी
Modified Date: May 14, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: May 14, 2026 2:47 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने अपनी मौजूदा आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है।

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि सभी लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए शेष लागत 21,300 करोड़ रुपये है।

डीएलएफ ने बताया कि संपत्तियों की बिक्री के एवज में ग्राहकों से मिलने वाली राशि 33,840 करोड़ रुपये है। पेश की गई परियोजनाओं को पूरा करने की शेष लागत को समायोजित करने के बाद शुद्ध प्राप्तियां 12,540 करोड़ रुपये हैं।

डीएलएफ ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई और चंडीगढ़ के ट्राई-सिटी क्षेत्र में कई आवासीय परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें गुरुग्राम स्थित अल्ट्रा-लक्जरी परियोजना ‘द डहलियास’ भी शामिल है जिसकी संभावित आय लगभग 35,000 करोड़ रुपये है।

डीएलएफ ने अब तक 185 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाएं विकसित की हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 35.2 करोड़ वर्ग फुट से अधिक है।

भाषा निहारिका

निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में