Dewas Firecracker Factory Blast Update: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान

Dewas Firecracker Factory Blast Update: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान

Dewas Firecracker Factory Blast Update: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान

Dewas Firecracker Factory Blast Update/Image- AI Generated

Modified Date: May 14, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: May 14, 2026 3:53 pm IST

Dewas Firecracker Factory Blast Update: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया है। बताया जा रहा है कि धमाके की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पटाखा फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया और आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गई थीं। वही दर्दनाक घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दुःख जाहिर करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम ने देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट (Dewas Firecracker Factory Blast Update) पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।

बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ। उस दौरान फैक्ट्री (Dewas Firecracker Factory Blast Update) में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। जिससे सभी मजदूर चपेट में आने से घायल हो गए। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घायलों को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमवाय अस्पताल कि बर्न यूनिट में घायलों का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ घायलों को चोइथराम अस्पताल भी भेजा गया है।

इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं और सभी का रेस्क्यू (Dewas Firecracker Factory Blast Update) करने के कार्य में जुट गए हैं। मौके पर संभाग आयुक्त, कलेक्टर और SP भी पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। मक्सी बायपास के पास एक पटाखा फैक्ट्री है, जहां 50 कर्मचारियों का क्षमता है, जो यहां पर कार्यरत होते हैं। लेकिन आज 25 मजदूर ही थे। ये सभी घायल हुए हैं। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ये भी पढ़ें

 

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.