दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का आंतरिक सर्वे, इतनी सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का आंतरिक सर्वे, इतनी सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बीजेपी का आंतरिक सर्वे, इतनी सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 26, 2020 8:54 am IST

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल दिनोंदिन गर्म हो रहा है। दिल्ली में सरकार बनाने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी भी काफी जोड़तोड़ में लगी हुई है, इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आंतरिक सर्वे कराया है। बीजेपी को इस सर्वे में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। आंतरिक सर्वे में दिल्ली में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।

ये भी पढ़ें: सिर पर मैला ढोने वाली ऊषा चोमर को मिलेगा पद्मश्री, पीएम मोदी को बताया महात्मा…

पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह सर्वे 20 जनवरी तक दिल्ली की सभी 70 सीटों पर बने माहौल के आधार पर हुआ है, अभी पार्टी मतदान होने से पहले भी एक और सर्वे कराकर सीटों पर संभावित जीत का अपडेट जानेगी, इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 40 सीटें मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: ब्राजील के राष्ट्रपति सहित लाखों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छ…

वहीं बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी यह दावा कर चुके हैं कि बीजेपी इस चुनाव में 47 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। पार्टी की ओर से कराया गया आंतरिक सर्वे मनोज तिवारी के दावे के बिल्कुल करीब तो नहीं मगर आसपास जरूर नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: IIT के छात्रों ने कॉलेज परिसर में किया तिरंगा मार्च, जगाई देशभक्ति …

एक पार्टी नेता ने घोंडा, मालवीय नगर, द्वारका, कृष्णानगर, मॉडल टाउन, मुस्तफाबाद, गांधीनगर, लक्ष्मीनगर, रोहिणी, विश्वासनगर जैसी सीटों के मिसाल के तौर पर नाम लिए, उन्होंने बताया कि आंतरिक सर्वे सच साबित हुआ तो दिल्ली में बीजेपी सभी को चौंका सकती है, उन्होंने कहा इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं कांटे का है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com