भाजपा की पाली में जन आक्रोश सभा शुक्रवार को
भाजपा की पाली में जन आक्रोश सभा शुक्रवार को
जयपुर, 29 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को राजस्थान के पाली में पार्टी की जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
बयान के अनुसार भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार की ‘जनविरोधी’ नीतियों के खिलाफ राज्य भर में जन आक्रोश सभाएं कर रही हैं और इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 30 दिसंबर को पाली में जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।
इसमें कहा गया है कि वहीं दो जनवरी को केंद्रीय मंत्री वी के सिंह जोधपुर कलेक्ट्रेट के सामने दोपहर में जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे।
बयान में कहा गया है कि तीन जनवरी को केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे।
भाषा पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


