भाजपा के कौस्तुव बागची ने तृणमूल की हार के बाद अपना सिर मुंडवा कर रखने का प्रण तोड़ा

भाजपा के कौस्तुव बागची ने तृणमूल की हार के बाद अपना सिर मुंडवा कर रखने का प्रण तोड़ा

भाजपा के कौस्तुव बागची ने तृणमूल की हार के बाद अपना सिर मुंडवा कर रखने का प्रण तोड़ा
Modified Date: May 5, 2026 / 12:36 am IST
Published Date: May 5, 2026 12:36 am IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) भाजपा नेता कौस्तुव बागची ने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी सरकार की हार के बाद वह अपना सिर मुंडवा कर रखने का तीन साल पुराना प्रण अब तोड़ देंगे।

बागची ने अपने पहले ही चुनाव में उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर सीट जीती थी। उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद मार्च 2023 में अपना सिर मुंडवा लिया था।

उस समय वह कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कसम खाई थी कि बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने तक वह अपने बाल नहीं बढ़ाएंगे।

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार राज चक्रवर्ती को 15,822 मतों से हराने के बाद बागची ने कहा, ‘‘मैंने तीन साल से सिर मुंडवाये रखने का अपना प्रण तोड़ दिया है।’’

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी के ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ बनने के बाद से ही मेरे बाल उगने लगे हैं। मैं जल्द ही अपने पुराने रूप में लौट आऊंगा।’’

भाषा सुभाष शफीक

शफीक


लेखक के बारे में