China Fire News: पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुआ ये हादसा, एक पल में थम गई कई जिंदगियां, घटना का खौफनाक वीडियो देख दहल उठेगा दिल

China Fire News: पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका, एक झटके में थम गई 21 लोगों की सांसे, कुछ ही पलों में मच गई अफरा-तफरी

China Fire News: पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुआ ये हादसा, एक पल में थम गई कई जिंदगियां, घटना का खौफनाक वीडियो देख दहल उठेगा दिल

China Fire News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 5, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: May 5, 2026 10:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • लियुयांग पटाखा फैक्ट्री धमाके में 21 लोगों की मौत और 61 घायल
  • धमाके के बाद 500 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे
  • फैक्ट्री के 3 किलोमीटर दायरे में लोगों को खाली कराया गया

बीजिंग: China Fire News चीन के लियुयांग शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका (Firecracker Factory Explosion) हो गया। इस हादसे में 21 लोगों की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि 61 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

China Fire News मिली जानकरी के अनुसार, यह हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशंस नाम की फैक्ट्री में हुआ, जो गुआंडू टाउनशिप में स्थित है। धमाके के बाद तुरंत बचाव और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद करीब 500 बचावकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया और खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने फैक्ट्री के 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को भी खाली कराया, क्योंकि वहां मौजूद दो गोदामों में रखे बारूद से अभी भी खतरा बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।