Navy Helicopter Crash Mexico: यहां नेवी का हेलीकॉप्टर क्रैश, टेकऑफ करते ही आ गिरा जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा क्रैश का वीडियो, आप भी देखें

Navy Helicopter Crash in Mexico: मेक्सिको में नौसेना हेलीकॉप्टर टेकऑफ के बाद क्रैश, इंजन से धुआं निकला, हादसे में कोई हताहत नहीं।

Navy Helicopter Crash Mexico: यहां नेवी का हेलीकॉप्टर क्रैश, टेकऑफ करते ही आ गिरा जमीन पर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा क्रैश का वीडियो, आप भी देखें

Navy Helicopter Crash in Mexico || Image- Umashankar Singh File

Modified Date: May 5, 2026 / 08:23 am IST
Published Date: May 5, 2026 8:23 am IST
HIGHLIGHTS

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको देश से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ नौसेना का एक हेलीकॉप्टर टेकऑफ के कुछ सेकेण्ड बाद ही औंधें मुँह जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Navy Helicopter Crash in Mexico) वीडियो में देखा जा सकता है कि, टेकऑफ के तत्काल बाद हेलीकॉपटर के इंजन से धुंआ निकल रहा है और फिर वह अनियंत्रित होकर सीधे जमीन पर आ गिरा।

ब्राजील में छोटा विमान इमारत से टकराया

इससे पहले एक विमान हादसे की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। दरअसल बेलो होरिज़ोंटे में सोमवार को एक छोटा विमान एक इमारत से टकरा गया, इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। यह हादसा शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुआ है। इस हादसे की जानकारी दमकल विभाग ने दी। बताया गया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हादसे का वीडियो एक न्यूज हेलीकॉप्टर द्वारा रिकॉर्ड किया गया। (Navy Helicopter Crash in Mexico) वीडियो में देखा गया कि एक इंजन वाला निजी विमान शहर की इमारतों के ऊपर काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक नियंत्रण खोकर एक तीन मंजिला इमारत के कोने से टकरा गया।

2025 में 153 विमान हादसे, 62 की मौत

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विमान इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से से टकराया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि अगर विमान इमारत के किसी और हिस्से से टकराता, तो आसपास के घरों में ज्यादा जान-माल का नुकसान हो सकता था। (Brazil Plane Crash Live Video) ब्राज़ील में छोटे विमानों की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। CENIPA के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में देश में 153 विमान हादसे हुए, जिनमें 62 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown