Petrol Diesel Price Today 05 May 2026: लो सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, बंगाल चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, जानिए अब क्या है दाम

Petrol Diesel Price Today 05 May 2026: लो सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, बंगाल चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, जानिए अब क्या है दाम

Petrol Diesel Price Today 05 May 2026: लो सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, बंगाल चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, जानिए अब क्या है दाम

Petrol Diesel Price Today 05 May 2026: लो सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल, बंगाल चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, जानिए अब क्या है दाम / Image: IBC24 Customized

Modified Date: May 5, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: May 5, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • देशभर में रेट स्थिर, कुछ शहरों में हल्की गिरावट
  • जयपुर में पेट्रोल-डीजल दोनों सस्ते हुए
  • इजराइल-ईरान तनाव का असर जारी

नई दिल्ली:  Petrol Diesel Price Today 05 May 2026 इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ ही गैस के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, भारत में ये दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की बंपर जीत हुई है। वहीं, पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की है, जबकि तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके और केरलम में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत अपने नाम किया है। वहीं, चुनावी परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

आज पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today 05 May 2026 आज जारी रेट के अनुसार भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन गुजरात-राजस्थान के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिली है। बात करें गुलाबी नगरी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹104.72 प्रति लीटर है। कल के मुकाबले इसमें 22 पैसे की कमी आई है, कल जयपुर में पेट्रोल ₹104.94 प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। पिछले 10 दिनों के रुझान को देखें तो जयपुर में पेट्रोल के दाम ₹104.41 से ₹105.40 के बीच रहे हैं। वहीं, डीजल की बात करें तो जयपुर में आज यह ₹90.21 प्रति लीटर पर उपलब्ध है। कल की तुलना में डीजल के भाव में 20 पैसे की गिरावट आई है। पिछले 10 दिनों के दौरान जयपुर में डीजल की कीमतें ₹89.93 और ₹90.82 के दायरे में रही हैं।

जबकि राजस्थान के अलग-अलग जिलों में स्थानीय टैक्स (VAT) और परिवहन लागत के कारण कीमतों में भिन्नता देखी गई है। प्रदेश में सबसे सस्ता पेट्रोल कोटा में ₹104.27 और अजमेर में ₹104.36 प्रति लीटर बिक रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की कीमतें प्रदेश में सर्वाधिक ₹106.22 प्रति लीटर है। नागौर में आज पेट्रोल के दामों में 94 पैसे की बड़ी गिरावट देखी गई है, जबकि प्रतापगढ़ में कीमतों में 67 पैसे की वृद्धि हुई है। पेट्रोल की तरह डीजल भी कोटा (₹89.79) और अजमेर (₹89.88) में सबसे सस्ता मिल रहा है। सवाई माधोपुर में डीजल की कीमत सबसे अधिक ₹91.74 प्रति लीटर दर्ज की गई है।

भारत के अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

City Petrol Diesel Price Today Petrol ₹/L Diesel ₹/L
New Delhi Petrol Diesel Price Today 94.72 87.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today 104.21 92.15
Kolkata Petrol Diesel Price Today 103.94 90.76
Chennai Petrol Diesel Price Today 100.75 92.34
Ahmedabad Petrol Diesel Price Today 94.49 90.17
Bengaluru Petrol Diesel Price Today 102.92 89.02
Hyderabad Petrol Diesel Price Today 107.46 95.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today 104.72 90.21
Lucknow Petrol Diesel Price Today 94.69 87.80
Pune Petrol Diesel Price Today 104.04 90.57
Chandigarh Petrol Diesel Price Today 94.30 82.45
Indore Petrol Diesel Price Today 106.48 91.88
Patna Petrol Diesel Price Today 105.58 93.80
Surat Petrol Diesel Price Today 95.00 89.00
Nashik Petrol Diesel Price Today 95.50 89.50

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"