West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो हो जाएगी बेरोजगारों और गर्भवती महिलाओं की चांदी!.. मतदान से पहले बड़ा ऐलान, भर जाएगा बैंक अकाउंट
West Bengal Chunav 2026: West Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो हो जाएगी बेरोजगारों और गर्भवती महिलाओं की चांदी!.. मतदान से पहले बड़ा ऐलान, भर जाएगा बैंक अकाउंट
West Bengal Chunav 2026
- पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा
- बीजेपी ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए घोषणा पत्र दोहराया
- चुनाव आयोग ने मतदान दिवस पर बाइक और स्कूटर पर रात 6 से सुबह 6 बजे तक रोक लगाई है
नई दिल्ली: West Bengal Chunav 2026 23 अप्रैल को बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन व जंगलमहल अंचल के 5 जिले शामिल हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर अपने घोषणा पर को दोहराया है।
BJP Menifesto West Bengal बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि बेरोज़गार युवाओं को हर महीने तीन हजार रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही हर गर्भवती माँ को उसके बच्चे की देखभाल के लिए ₹21,000 दिया जाएगा। BJP सरकार सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण लागू करेगी, और 1 जून से सभी महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ़्त होगी। BJP सरकार PM-किसान सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करेगी।
All unemployed youth in Bengal will receive ₹3,000 in their bank accounts on the first of every month.
We will provide ₹21,000 to every pregnant mother for the care of her child.
The BJP government will implement 33% reservation in government jobs, and from 1 June, all women…
— BJP (@BJP4India) April 21, 2026
बता दें कि कल यानी 23 अप्रैल को पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं दूसरे फेज की 294 में से 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
बाइक और स्कूटर पर रोक
बता दें कि बंगाल की जिन सीटों पर पहले चरण में चुनाव होना है ‘शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच’ बाइक या स्कूटर चलाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, यह पाबंदी लागू हो गई है, और मतदान के दिन 23 अप्रैल तक जारी रहेगी।
इन्हें भी पढ़े:-
- हैदराबाद के स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का ‘हाहाकार’.. महज इतने गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक, पस्त हुई दिल्ली की टीम
- क्या आपके पास है UDID कार्ड? तो अब ट्रेन में कोई नहीं छीन पाएगा आपकी सीट, रेलवे ने दिव्यांगों को दिया बड़ा अधिकार
- Vande Bharat: खरगे का बयान, मचा सियासी घमासान, कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, फिसली जुबान या है कोई सोची समझी साजिश?

Facebook


