भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर में पदाधिकारियों के साथ की बैठक

भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर में पदाधिकारियों के साथ की बैठक

भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर में पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Modified Date: June 6, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: June 6, 2026 10:58 pm IST

जयपुर, छह जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार शनिवार को जयपुर पहुंचे और उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की।

भाजपा ने हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे अजेय कुमार को राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।

उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी और संघ तथा भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, जयपुर आगमन के बाद अजेय कुमार ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन महामंत्री के रूप में अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में